8 साल के मासूम से कुकर्म; कुत्ते से कटवाने का डर दिखाकर दरिंदे ने बनाया शिकार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 31, 2025 - 01:43 PM (IST)

Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक किशोर ने एक 8 साल के बच्चे को पालतू कुत्ते से कटवाने का डर दिखाकर उसके साथ कुकर्म कर दिया। दरिंदा घर के बाहर खेल रहे बच्चे को लट्टू दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसे डराकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। 

आरोपी ने अपने घर ले जाकर किया कुकर्म 
जानकारी के मुताबिक, परमपुरवा में रहने वाले मजदूर का आठ साल का बेटा मंगलवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक 16 साल का किशोर उसे लट्टू दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। पालतु कुत्ते से कटवाने का डर दिखाकर मकान की तीसरी मंजिल में बने कमरे में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इस दरिंदगी के बाद खून से लथपथ हो गया। 

खून से लथपथ मासूम को देख परिजनों के उड़े होश   
खून से लथपथ बच्चा जब रोते हुए अपने घर पहुंचा तो उसे देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उसने परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर चौकी पहुंची और आरोपी की शिकायत की। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची और  उसने खुद को कमरे में बंद कर रखा था। दरवाजा न खोलने पर पुलिस तोड़कर उसे चौकी ले आई। यह आरोपी पहले भी कई मासूमों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static