80 साल के बुजुर्ग को मिली रेप की सजा, 11 साल पहले भाभी से किया था गंदा काम...अब मिला परिणाम
punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 05:17 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में न्याय व्यवस्था का एक कारनामा देखने को मिला है। दरअसल, यहां पर एक 80 साल के बुजुर्ग को अपनी भाभी से बलात्कार के आरोप में तीन साल की जेल और 4000 हजार रुपए भरने का जुर्माना लगा है।
आपको बता दें कि यह मामला साल 2014 का है। महिला ने शिकायत की थी कि आरोपी ने उसके पति को झूठे मामले में फंसाकर उसे दो साल तक बलात्कार किया था। महिला का यह भी आरोप था कि उसका बड़ा देवर तीन साल से उस पर यौन संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। जब उसने मना किया, तो देवर ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसके पति को एक झूठे पिस्टल मामले में फंसा दिया। इतना ही नहीं पति छुड़ाने के लिए उसने कई बार संबंध बनाया।
धोखे से जमीन भी लिखवा लिया आरोपी
पीड़ित महिला का आरो है कि आरोपी ने पति को छुड़ाने के लिए खर्चा बताया था उसी बहाने उसने मेरी जमीन भी आपने नाम करवा लिया। जब उन्होंने कर्ज की रकम काटने के बाद बची हुई राशि मांगी, तो 4 अप्रैल, 2014 को आरोपी और पांच अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया।