Lucknow: अनाथालय से खिड़की जाली काटकर 9 लड़कियां भागीं, 2 बरामद, सभी नाबालिग

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 05:13 PM (IST)

लखनऊ,ब्यूरो: राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना अंतर्गत श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से बीती रात करीब 4:00 बजे अनाथालय से 9 लड़कियां फरार हो गई। जिसके बाद अनाथालय कर्मियों द्वारा पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने सक्रियता से टीम गठित कर 2 लड़कियों सकुशल को बरामद कर लिया। वहीं भागी हुई 7 लड़कियों की तलाश में अभी भी पुलिस जुटी हुई है। 
PunjabKesari
यहां से कूदकर भागी लड़कियां
 

हाउस फादर दीपक मिश्रा जानकारी देते हुए बताया कि देर रात लड़कियों द्वारा बाथरूम की जाली काटकर उसी रास्ते से निकल गई ,इसके बारे में भनक लगी तो इसको लेकर पुलिस को शिकायत की गई।
PunjabKesari
जिसके बाद पुलिस ने दो किशोरियों को पुरनिया से बरामद किया है ,वहीं अभी एक किशोरी अयोध्या में ट्रेस की गई है और शेष लड़कियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

PunjabKesari

अलीगंज सर्कल एसीपी बृजनारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की बीती रात बृहस्पतिवार को करीब 4:00 बजे अनाथालय से लड़कियों की भागने की सूचना मिली। जिसके बाद डीसीपी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर भागी हुई 9 लड़कियों की तलाश में जुट गई, जिसमें दो लड़कियों को सकुशल बरामद  कर लिया गया है,  शेष 7  लड़कियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static