बाथरूम में नहा रही 13 साल की किशोरी से रेप; गर्भवती हुई पीड़िता
punjabkesari.in Saturday, Jun 07, 2025 - 03:44 PM (IST)

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बाथरूम में नहा रही किशोरी के साथ एक किशोर ने रेप कर दिया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी नाबालिग के परिजनों को वारदात के पांच महीने बाद हुई। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
घर में घुसकर पड़ोसी ने किया रेप
यह पूरा मामला हाथपस स्थित सादाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक किशोरी के माता-पिता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गत 25 दिसंबर को उसकी 13 साल की बेटी स्नानघर में नहा रही थी। उसी समय पड़ोस का रहने वाला एक किशोर घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता हुई गर्भवती
आरोपी की उम्र भी 18 साल से कम है। उसने किशोरी से रेप कर धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता चुप रही और गर्भवती हो गई। उसकी बड़ी बहन ने जब उसे गर्भवती हालत में देखा तब जाकर उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। फिलहाल, आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।