'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी को किया खारिज
punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 06:06 PM (IST)

नोएडा: महिला से बदसलूकी करने वाले ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को एक बार फिर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। आरोपी श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने विधानसभा पास मामले में जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया है। अब श्रीकांत त्यागी के वकील सेंशस कोर्ट जाएंगें। बताया जा रहा है कि अब तक 8 आरोपियों को जमानत मिली है और धारा 354 मामले में केस दर्ज पर सुनवाई टल गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में एक महिला से बदसलूकी की थी। इसी बदसलूकी की वजह से वह पुलिस की नजर में आ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिकाॅर्ड खंगाले तो पता चला कि श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसाइटी में अपने घर के पीछे करीब 200 यार्ड में अवैध कब्ज़ा कर पक्का निर्माण करवा रखा था। प्रशासन ने ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में स्थित श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया है। इसके साथ ही उसकी संपत्ति को भी कुर्क कर दिया गया है।