DM की बड़ी कार्रवाई- विश्वविद्यालय के निर्माण में देरी के चलते संबंधित ठेकेदार पर लगाया पौने 2 करोड़ का जुर्माना

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 09:25 AM (IST)

अलीगढ़(अर्जुन वार्ष्णेय): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण में देरी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अनुबंधित ठेकेदार पर पौने 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई CM योगी के नाराजगी के बाद की गई है। आपको बता दें कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 2019 के विधानसभा उपचुनाव के समय स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से राज्य विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद 14 सितंबर 2021 को जिले के लोधा थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव में सीएम योगी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।

जानकारी मुताबिक पूरा मामला जिले के लोधा थाना इलाके के मूसेपुर गांव में स्थित निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय का है। जहां प्रदेश के मुखिया सीएम योगी की नाराजगी के बाद अलीगढ़ डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने विश्वविद्यालय के निर्माण में देरी को लेकर सख्ती दिखाते हुए अनुबंधित कंपनी के ठेकेदार पर पौने 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने बताया कि यहां पर राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। उसमें प्रोजेक्ट को जिस पूर्ण अवधि में पूर्ण करना था चरणबद्ध तरीके से इस प्रोजेक्ट को हम रिब्यू करते हैं। प्रोजेक्ट को उस क्रम में इसको पूर्ण करने में कार्रवाई संस्था का जो ठेकेदार है उसके द्वारा देरी की गई है, इसलिए जो अनुबंधित संस्था है उस पर एक करोड़ 75 लाख रुपए का अर्थ दंड अधिरूपित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह अधिरोपण दो अभिधियों में  रिव्यू करने के बाद किया गया है। अगस्त  महीने और एक अक्टूबर महीने में। इसको अनुबंध के अनुसार उसको पूर्ण करना बाध्यता है अगर समय अंतर्गत उसे पूर्ण नहीं करता है तो उसमें उसको कोई लागत वृद्धि नहीं दी जाएगी। इसलिए प्रोजेक्ट के हित में और संस्था के भी हित में भी कार्रवाई संस्था ठेकेदार उसको समय अवधि के अंतर्गत पूर्ण करें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इसको दिन प्रतिदिन के बेसिस पर रिव्यू किया जा रहा है।  हम आशा करते हैं थोड़ा बहुत विलंब के साथ इस प्रोजेक्ट को तय समय सीमा के अनुसार पूरा कर लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static