हिंदू युवक ने मुस्लिम युवती का किया चार साल तक रेप! कई बार कराया अबॉर्शन...अब शादी के वादे से मुकरा
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 10:23 AM (IST)
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मुस्लिम युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका रेप करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि एक हिंदू युवक ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक ने चार साल तक उसका यौन शोषण किया है।
गाड़ी में किया रेप
जानकारी के मुताबिक, शास्त्रीनगर निवासी मुस्लिम संप्रदाय की युवती ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। युवती ने बताया कि चार साल पहले वह इंस्टाग्राम के जरिए बुलंदशहर निवासी एक हिंदू युवक के संपर्क में आई थी। आरोप है कि एक दिन युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया।
अकसर बुलाकर बनाता था संबंध
युवती का आरोप है कि युवक उसको अक्सर सिवाया टोल प्लाजा के पास स्थित अपने ढाबे पर ले जाता और वहां उसके साथ संबंध बनाता था। काफी समय तक युवक और युवती एक साथ किराए के मकान में भी रहे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने कई बार युवती का अबॉर्शन कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब ढाबा संचालक उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। वहीं, अपने दोस्तों और परिवार के अन्य लोगों से युवती को धमकी दिला रहा है। जिसके चलते उसे जान का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।

