लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, कई मरीज फंसे होने की सूचना; फैले धुएं से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Apr 14, 2025 - 11:12 PM (IST)

Lucknow News: राजधानी के आलमबाग स्थित लोकबंधु अस्पताल में सोमवार की देर रात को भीषण आग लग गई। जिससे कई मरीज फंसे होने की सूचना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है और आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
PunjabKesari
स्पताल में अफरा तफरी का माहौल
बता दें कि आग से फैले धुएं से वहां पर हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद लोगों में काफी डर का माहौल है। आग अस्पताल के दूसरे तल पर लगी है, मरीजों को बाहर निकाला जा रहा है। आग की वजह से पूरा अस्पताल धुएं से भर गया है। अचानक आग लगने के करण अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल फैला हुआ है।
PunjabKesari
अस्पताल में आग लगने के बाद तीमारदार अपने मरीजों के लेकर भागते नजर आए। वहीं सूचना पाते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग आग बुझाने में लगे हैं। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। प्रथम दृष्टि से देखें तो शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण सामने आ रहा है।
PunjabKesari
मरीजों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया
वहीं लोकबंधु आग प्रकरण में पहला आधिकारिक बयान सामने आया है। DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मरीजों को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही नजदीकी अस्पताल में मरीज़ों को भर्ती करवाया गया है। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static