Loksabha Election 2019: एक नजर संतकबीरनगर लोकसभा सीट पर

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2019 - 01:25 PM (IST)

संतकबीरनगरः उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के अंतर्गत 8 और दूसरे चरण के अंतर्गत 8, तीसरे चरण के अंतर्गत 10, चौथे चरण में 13 और पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। वहीं 12 मई को छठे चरण में 14 लोकसभा सीटों सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही में मतदान होने जा रहे हैं। इस खबर में हम आपको संतकबीरनगर सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

कबीर के महानिर्वाण स्थली मगहर के रूप में जानी जाने वाली संतकबीरनगर सीट 2008 के परिसीमन में अस्तित्व में आई। संतकबीरनगर सीट बस्ती मंडल का हिस्सा है। घाघरा और राप्ती नदी के किनारे बसा यह शहर शांत और काफी खूबसूरत है। 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा के भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने यहां से चुनाव जीता और 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के शरद त्रिपाठी ने यहां से चुनाव जीता। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शरद त्रिपाठी का टिकट काट कर प्रवीण निषाद को टिकट दिया है।
PunjabKesari
शरद त्रिपाठी जूता कांड के बाद चर्चा में आए थे। एक भरी मीटिंग में उन्होंने एक विधायक पर ताबड़तोड़ जूते बरसाए। इसके बाद से पार्टी इनसे नाराज चल रही थी। बीजेपी ने गोरखपुर उपचुनाव में गठबंधन से प्रत्याशी रहे प्रवीण निषाद को पार्टी में शामिल करा उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने भालचंद्र यादव और महागठबंधन ने भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।

संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र
PunjabKesari
इस लोकसभा सीट में 5 विधान सभा सीटें आती हैं। जिनके नाम अलापुर, घनघटा, मेहदावल, खलीलाबाद और खजनी हैं। इसमें से अलापुर विधानसभा अंबेडकरनगर जिले में आती है।
PunjabKesari
खजनी विधानसभा सीट गोरखपुर जिले में और घनघटा, मेहदावल और खलीलाबाद विधानसभा सीटें संतकबीरनगर जिले में आती हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 5 में से 5 सीटे बीजेपी ने जीती थी। सपा, बसपा और कांग्रेस का यहां खाता तक नहीं खुला।

एक नजर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर
PunjabKesari
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बस्ती सीट पर कुल 19,39,708 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,54,551 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 8,85,062 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 95 है।

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
बस्ती लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में बीजेपी से शरद त्रिपाठी ने चुनाव जीता। शरद त्रिपाठी को कुल 3,48,892 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के कुशल तिवारी रहे, जिन्हें 2,50,914 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सपा के भालचंद्र यादव रहे, जिन्हें 2,40,169 वोट मिले।

लोकसभा चुनाव 2009 के नतीजे
PunjabKesari
2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा के कुशल तिवारी यहां से चुनाव जीते, उन्हें 2,11,043 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के शरद त्रिपाठी रहे, जिन्हें 1,81,547 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सपा के भाल चंद्र यादव रहे, जिन्हें 1,71,045 वोट मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static