अलीगढ़ में एक शादी बनी चर्चा का विषय, 3.5 फुट के दूल्हे इमरान को अपने ही कद के समान मिली दुल्हन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2023 - 02:32 PM (IST)

अलीगढ़(अर्जुन वार्ष्णेय): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक दुल्हन (Bride) और दूल्हे (Groom) की जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। कहा भी जाता है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और जीवनगढ़ गली नंबर 8 के रहने वाले इमरान (Imran) की मुराद पूरी हो गई। सात भाई-बहनों में सबसे छोटे इमरान कद में भी छोटे रह गए। ऐसे में इनकी शादी (Marriage) को परिवार सालों से दुल्हन ढूंढ रहा था। वही नेक इरादे के धनी इमरान (Imran) को आखिर दुल्हन के रूप में 22 वर्षीय खुशबू (Khushboo) मिल गई।

PunjabKesari

तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन, वेलेंटाइन डे पर शहर में अनोखा निकाह
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के जीवनगढ़ निवासी 26 साल के इमरान की ऊंचाई करीब 3 फीट 4 इंच है। कम हाइट होने के कारण इमरान को उनके कद की दुल्हन नहीं मिल रही थी। भाइयों और बहनों की शादी के बाद मेहनतकश इमरान अपनी मां के साथ रहता है। दोधपुर में एक होटल में काम कर अपना और मां का पूरा ख्याल रखता है।  कुछ दिन पहले इमरान ने अपनी मां बिरजिस की आंख का ऑपरेशन भी कराया। कहा गया है कि नेक इरादा रखने वालों की मदद खुदा भी करता है। ऐसा ही इमरान के साथ हुआ। मां को पटवारी नगला भगवान गड़ी में रहने वाली खुशबू जिसकी ऊंचाई 3 फीट है के बारे में पता चला। उन्होंने तत्काल निकाह की हामी भर दी।

PunjabKesari

वैलेंटाइन डे वीक में 3 फीट के इमरान की दुल्हन खुशबू से हुई शादी
आपको बता दें कि जीवनगढ़ गली नंबर 8 निवासी इमरान का निकाह रविवार को पटवारी नगला की रहने वाली खुशबू के साथ धूमधाम से हुआ। शादी करने के बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन परिवार जनों के साथ बहुत खुश हैं। इमरान के बड़े भाई शाहनवाज खान ने बताया कि इस शादी से बहुत खुश हैं। वहीं पड़ोस में रहने वाले आमिर रशीद ने कहा कि ऊपरवाला जोड़ियां बना कर भेजता है, जिसका उदाहरण इमरान और खुशबू की शादी है। इमरान और खुशबू इस बंधन से काफी खुश हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static