लालची दूल्हा! झांसी में 15 के लिए 6 लाख की शादी टूटी, लड़की के परिजनों ने की पुलिस में शिकायत

punjabkesari.in Sunday, Oct 26, 2025 - 12:22 PM (IST)

Wedding Drama: दहेज की मांग ने तोड़ी शादी, दूल्हा और उसके परिजन फरार…दरअसल ऐसा ही एक एक अनोखी घटना सामने झांसी जिले में आई है। जहां दूल्हा और उसके परिवार ने दहेज की मांग करते हुए शादी की रस्मों के दौरान ही भागने का फैसला किया।

यह मामला मऊरानीपुर तहसील के मथुपुरा गांव का है। जहां एक लड़की के पिता ने अपनी बेटी की शादी एक साल पहले तय की थी। शादी का रिश्ता 6 लाख रुपए दहेज पर तय हुआ था। लेकिन दूल्हे के परिवार ने अचानक 10 लाख रुपए की मांग कर दी। इस घटना से परेशान होकर लड़की के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया लेकिन इससे पहले ही दूल्हा, उसके पिता और भाई मौके से फरार हो गए। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि दूल्हे ने उनकी समाज में प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया है। साथ ही उन्होंने पूरे कार्यक्रम में हुए खर्च की वसूली की भी मांग की है।

आपको बता दें कि इस तरह की घटनाएं समाज में आज भी दहेज प्रथा के खिलाफ एक गंभीर समस्या को उजागर करती हैं।  यह मामला हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम दहेज के खिलाफ अपने विचारों को बदलने में सक्षम हैं या नहीं। फिलहाल अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या दूल्हा और उसके परिवार को न्याय के कठघरे में लाया जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static