बांके बिहारी मंदिर में कपल ने की सगाई, एक दूसरे को पहनाई रिंग;  वायरल वीडियो देख भड़के लोग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 05:45 PM (IST)

वृंदावन: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रिंग सेरेमनी और जयमाला का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक और युवती मंदिर के वीआईपी क्षेत्र में खड़े होकर एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते और माला डालते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उन्होंने मंदिर परिसर में ही सगाई की रस्म पूरी की। पहले भी मंदिर में इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके है।

लोगों में है नाराजगी 
इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में जहां आम भक्तों की भारी भीड़ रहती है, वहीं वीआईपी व्यवस्था के बीच इस तरह के आयोजन धार्मिक नियमों के खिलाफ हैं। वीडियो में एक गोस्वामी भी नजर आते हैं, जो युवक-युवती को आशीर्वाद देते दिखते हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनका इस आयोजन से कोई संबंध नहीं है। उनके अनुसार, वे वहां मौजूद थे और युवक-युवती ने आशीर्वाद लिया, इसलिए उन्होंने परंपरा के अनुसार आशीर्वाद दे दिया। यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static