जिंदा सांप को लेकर इलाज कराने पहुंची महिला, डॉक्टरों के छूटे पसीने, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप; पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Thursday, Jul 17, 2025 - 02:20 PM (IST)

बहराइच (कासिफ सिद्दीकी) : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को सांप ने सोते समय काट लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देख शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर वह डिब्बे में जिंदा सांप लेकर पहुंची और डॉक्टर से इलाज करने की बात कही। जिंदा सांप देख डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। 

बौंडी थाना क्षेत्र के अम्बवा तितरपुर की रहने वाली 26 वर्षीय सोफिया पत्नी सिराज अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर महिला की हालत को गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। सिराज ने बताया कि रात करीब ढाई बजे पत्नी सोफिया का गला सूखने लगा और जलन सी होने लगी। जिसपर जब तकिया को हटाया गया तो उसके नीचे सांप बैठा दिखा। जिसे लोगों की मदद से पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया और मेडिकल कॉलेज ले आए। 

जहरीले जिंदा सांप को देखकर डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि इसी सांप ने महिला को काटा है। जिसके बाद महिला का इलाज शुरू हो सका। मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में तैनात डॉ0 शिवम् मिश्रा व डॉ0 राजेश सोनकर ने बताया कि सांप जहरीला होने की वजह से महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस सांप को महिला लेकर आई है। वह जहरीला सांप है। सोफिया की हालत गंभीर बनी हुई है। वही डॉक्टरों ने बताया कि महिला में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static