Crime News: युवक ने सिपाही की पत्नी की बनाई अश्लील वीडियो, दुष्कर्म के बाद दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 08:24 AM (IST)

बदायूं: कस्बा उझानी में एक युवक ने सिपाही की पत्नी के नहाने के दौरान अश्लील फोटो खींचे, वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। बच्चों के ऊपर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पर थाना मुजरिया पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

PunjabKesari

पारस ने नहाते हुए उसके फोटो खींचे और वीडियो बना ली
महिला ने थाना मुर्जरिया पुलिस को तहरीर दी कि उसका पति सिपाही है और दूर के थाने में तैनात है। वह बच्चों की पढ़ाई के चलते उझानी में सहसवान चौराहे पर किराए पर रहती है। घर के पास में पारस पुत्र हरिबाबू का मकान बन रहा था। पारस पानी लेने के लिए उनके घर पर आता था। वह एक दिन बाथरूम में नहा रही थी। पारस ने नहाते हुए उसके फोटो खींचे और वीडियो बना ली। वीडियो और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी देता है। पति को सरकारी आवास मिला तो वह बच्चों के साथ वहीं रहने लगी। 28 मई को पति ड्यूटी पर थे। पारस उनके आवास पर आया। बच्चों के गले पर चाकू रख कर डराया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शक होने पर पति ने उझानी पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

PunjabKesari

आरोपी ने उसके पति को घेरकर गाली-गलौज की
पीड़िता ने बताया कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने उसके पति को घेरकर गाली-गलौज की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महज शांतिभंग में कार्रवाई की। अब महिला की तहरीर पर पारस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सहसवान मामले की जांच करेंगे। मुजरिया थानाध्यक्ष आरती कौशिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static