ऑनलाइन जॉब का ऑफर देकर युवती को लखनऊ में बुलाया, स्पा सेंटरों के जरिए अवैध धंधे में धकेलने का आरोप

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 08:45 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 20 वर्षीय युवती ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर शोषण और जबरन देह व्यापार में धकेलने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता, जो नई दिल्ली के दरियागंज क्षेत्र की रहने वाली है, ने बताया कि वर्ष 2021 में नौकरी की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात बिहार के किशनगंज निवासी कमरु जमाल उर्फ जावेद से हुई। आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर लखनऊ बुलाया।

युवती का आरोप है कि गोमतीनगर स्थित एक कैफे में उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया। बाद में उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। आरोप के मुताबिक, उसे विभिन्न स्पा सेंटरों में भेजा गया, जहां कई लोगों द्वारा शोषण किया गया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। युवती ने यह भी कहा कि उसे कुछ समय तक बंधक बनाकर रखा गया और संपर्क के सभी साधन छीन लिए गए। 

मामले में गोमतीनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ब्रजेश चंद्र तिवारी के अनुसार, सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static