मथुरा: 300 करोड़ की हेराफेरी के आरोपी ने पत्नी-बच्चे सहित खुद को मारी गोली, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 02:04 PM (IST)

मथुरा: भारत में 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के दौरान तीन सौ करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोपी ने एक्सप्रेसवे के निकट पत्नी, बच्चे समेत खुद को गोली मार ली। वहीं इस घटना में एक बच्चा घायल भी हुआ है। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन कर रही है।
PunjabKesari
बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास बुधवार को कार सवार कारोबारी नीरज अग्रवाल (40) पुत्र दिनेश चंद अग्रवाल, पत्नी नेहा (36), बेटी धन्या (6) निवासी गऊघाट का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। वहीं कारोबारी का बेटा 10 साल का शौर्य घायल अवस्था में मिला है जिसे नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना जमुनापार के क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार शहर के गऊघाट का रहने वाला था।
PunjabKesari
बताया गया कि नोटबंदी के दौरान बुलियन कारोबारी पर 300 करोड़ रुपये के हेरफेर का आरोप लगा था। जिसकी छानबीन चल रही थी। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायल को नयति में भर्ती कराया। पुलिस का मानना है कि लाइसेंसी पिस्टल से कारोबारी ने पत्नी और बच्चों को मारकर सुसाइड किया है।
PunjabKesari
एसपी सिटी अशोक मीणा इस मामले को आत्महत्या बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह पीआरवी द्वारा देखा गया कि एक हुंडई गाड़ी लावारिस रूप में वृंदावन कट के पास खड़ी हुई है। जो कि मथुरा नंबर की ही है। जिसके बाद उसे देखा गया और थाने की पुलिस को बुलाया गया। जिसमें 4 लोग थे, एक पुरूष आगे की सीट पर एक महिला पीछे की सीट पर और दो बच्चे थे। एसपी ने बताया कि पीछे के कांच को तोड़ा गया और देखा गया तो बच्चे की सांस चल रही थी जिसे तुरन्त नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकि 3 मृत्यु अवस्था में थे। आगे की सीट पर बैठे पुरूष के दाहिने हाथ में उसकी पिस्टल थी जिससे ऐ स्पष्ट होता है कि उसने पत्नी, बच्चों को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static