Shocking : फिल्म इंडस्ट्री में फिर शोक! अचानक इस फेमस एक्टर का हुआ निधन, सुपरस्टार मां ने साझा की दुखद खबर....
punjabkesari.in Saturday, Dec 20, 2025 - 02:12 PM (IST)
UP Desk : हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता विलियम रश का 31 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन से परिवार, दोस्तों और फैंस में गहरा शोक है। अभिनेता की मौत की जानकारी उनकी मां और जानी-मानी एक्ट्रेस डेबी रश ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। फिलहाल विलियम की मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है।
मां डेबी रश ने दी जानकारी
विलियम की मां डेबी रश ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उनके बेटे का निधन 17 दिसंबर को हुआ। उन्होंने लिखा कि इस अपार दुख से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। डेबी ने यह भी बताया कि मुश्किल समय में भी विलियम ने दूसरों की मदद की और अंगदान के जरिए कई लोगों को नया जीवन दिया। उन्होंने फैंस से प्रार्थना करने की अपील करते हुए कहा कि विलियम को हमेशा याद रखा जाएगा।
कौन थे विलियम रश?
विलियम रश ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। उन्हें टीवी सीरीज Waterloo Road में जोश स्टीवेन्सन के किरदार से खास पहचान मिली। साल 2016 में उन्होंने रियलिटी शो X Factor में भी ऑडिशन दिया था। उनकी मां डेबी रश खुद एक मशहूर अभिनेत्री हैं और उन्होंने टीवी सीरीज Coronation Street में करीब एक दशक तक काम किया है।
फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर
विलियम रश के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस श्रद्धांजलि पोस्ट साझा कर रहे हैं। उनकी अचानक मौत से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
UP Desk : बॉलीवुड के ही-मैन और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद देओल परिवार और हेमा मालिनी ने उनके लिए अलग-अलग प्रेयर मीट रखी थीं। जिसके चलते दोनों परिवारों के बीच मतभेद खुलकर लोगों के सामने आ गए थे। वहीं, अब राइटर शोभा डे ने देओल फैमिली पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्होंने हेमा मालिनी को पूरी तरह से अकेला छोड़ दिया है .... पढ़ें पूरी खबर.....

