फिल्म जगत में फिर शोक! कैंसर से जूझ रही एक और मशहूर Actress का निधन.....

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 03:47 PM (IST)

UP Desk : फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद समाचार सामने आया है। अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 17 फरवरी 2026 को 60 साल की उम्र में मल्टीपल मायलोमा कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सिनेमा और टीवी जगत में शोक की लहर है। परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दुखद सूचना की पुष्टि की।

परिवार ने दी आधिकारिक जानकारी
परिवार की ओर से साझा किए गए बयान में बताया गया कि प्रवीणा देशपांडे का निधन 17 फरवरी को हुआ। पोस्ट में अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी दी गई। खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरने वाले हैं सोने के दाम, 75 हजार से भी सस्ता होगा गोल्ड, विशेषज्ञों ने की भविष्यवाणी!

अंधेरी पूर्व में हुआ अंतिम संस्कार
परिवार के अनुसार, अभिनेत्री का अंतिम संस्कार 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे अंधेरी पूर्व स्थित हिंदू श्मशान घाट, चकाला पारसीवाड़ा में संपन्न हुआ। इस दौरान परिजन और करीबी लोग मौजूद रहे।

सलमान खान के साथ कर चुकी थीं काम
प्रवीणा देशपांडे ने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था। ऐसे में उनके निधन की खबर ने कई कलाकारों को भावुक कर दिया। गौरतलब है कि इस समय सलमान खान अपने पिता सलीम खान की खराब तबीयत को लेकर भी चिंतित हैं। हालांकि, प्रवीणा के निधन पर सलमान खान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

हालिया प्रोजेक्ट में मिली थी सराहना
अभिनेत्री हाल ही में इमरान हाशमी की सीरीज तस्करी में नजर आई थीं। इस प्रोजेक्ट में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा था। मराठी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में भी उन्होंने कई उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाईं।

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
प्रवीणा देशपांडे के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सहयोगियों द्वारा श्रद्धांजलि संदेशों का सिलसिला जारी है। उनका अचानक जाना मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static