Industry को एक और बड़ा झटका! मशहूर एक्टर ने महज 39 की उम्र में छोड़ी दुनिया, गहरे सदमे में फिल्म जगत
punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 02:34 PM (IST)
UP Desk : मनोरंजन जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। दक्षिण कोरिया के अभिनेता जंग यून-वू का 39 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि की है। हालांकि, उनकी मौत के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। अभिनेता के अचानक निधन से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जंग यून-वू टेलीविज़न ड्रामा Welcome to Waikiki 2 और Bride of the Sun में अपनी भूमिकाओं के लिए खास तौर पर पहचाने जाते थे।
आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
अभिनेता के निधन के बाद उनका अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार, 10 फरवरी को जंग यून-वू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, "मिसिंग, जलन, अफ़सोस…" पोस्ट में उन्होंने तीन तस्वीरें साझा कीं- पहली दिवंगत हांगकांग स्टार Leslie Cheung, दूसरी ग्रैमी विजेता सिंगर Amy Winehouse, और तीसरी अपनी खुद की तस्वीर। दोनों कलाकारों की कम उम्र में हुई मौत को देखते हुए फैंस इस पोस्ट को भावनात्मक संकेत के रूप में देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सुनहरे दौर का अंत! दूरदर्शन की दिग्गज और मशहूर एंकर Sarala Maheshwari का निधन, 71 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
खेल से अभिनय तक का सफर
जंग यून-वू का जन्म 10 अप्रैल 1986 को दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुआ था। अभिनय में आने से पहले वे सोंगडो मिडिल और हाई स्कूल में बास्केटबॉल खिलाड़ी थे। लेकिन चोट के कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने डोंगगुक विश्वविद्यालय के थिएटर और फिल्म विभाग से स्नातक की डिग्री हासिल की और वर्ष 2006 में केबीएस2 के शो “Rounding Off Season 3” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
टेलीविज़न करियर की प्रमुख उपलब्धियां
जंग यून-वू ने कई लोकप्रिय कोरियाई ड्रामा सीरीज़ में काम किया। उनके उल्लेखनीय कार्यों में शामिल हैं:
*Five Fingers
*One Well-Raised Daughter
*My Heart Twinkle Twinkle
*The Return of Hwang Geum-bok
*My Only One
*Bride of the Sun
*Welcome to Waikiki 2
यह भी पढ़ें : महाराज जी! मेरे पति की कामेच्छा बहुत अधिक है, मैं परेशान... ऐसे में मुझे क्या करना चाहिए? संत प्रेमानंद का जवाब इंटरनेट पर करने लगा Trend
फैंस में शोक, कारणों पर सस्पेंस
अभिनेता की अभिनय शैली और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने उन्हें कोरियाई टीवी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। उनके निधन के बाद फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोग उनकी आखिरी पोस्ट को लेकर भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल, परिवार या एजेंसी की ओर से मृत्यु के कारण पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

