नाबालिग के साथ रंगे हाथ पकड़े गए नवाब सिंह यादव, अयोध्या के बाद अब कन्नौज में भी सपा नेता गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2024 - 02:31 PM (IST)

कन्नौज : अयोध्या के बाद अब कन्नौज में भी सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सपा नेता नवाब सिंह पर भी रेप के प्रयास का आरोप लगा है। आरोपी सांसद डिंपल यादव का प्रतिनिधि रहा है। यूपी 112 पर कॉल कर बच्ची ने पुलिस को दी थी। 
PunjabKesari


कॉलेज में लड़की के बुआ के साथ बैठा हुआ सपा नेता

पुलिस द्वारा नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद कन्नौज कोतवाली में हडक़ंप मच गया। पीडि़ता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज किए। पीडि़ता ने अपने बयान में नवाब सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

PunjabKesari
 नाबालिग लड़की ने लगाया आरोप

रात्रि 1:30 बजे UP 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी की लड़की के टॉप उतार दिए है और गलत काम करने के प्रयास किया। तत्काल थाना पुलिस व PRV पहुंची। तो मौके पर लड़की, जिसकी उम्र 15 वर्ष है, उसने टॉप नही पहना हुआ था और कमरे में नवाब सिंह यादव, सपा नेता जिसने लोअर नहीं पहना था। इनर वियर में बेड पर लेटा हुआ मिला और लड़की की बुआ भी कमरे में मिली। पीड़िता ने बताया कि यह भाजपा में महिला मोर्चा जिला मंत्री है, पूर्व में समाजवादी पार्टी में थी। नवाब सिंह से पहले से जानकारी थी। आज रात लगभग 11:30 बजे मिलने आए थे। और में 5 मिनट के लिए टॉयलेट में गई थी तब वापस आई तो देखा लड़की का टॉप उतरा हुआ था। लड़की ने बताया की बुआ नौकरी दिलाने के नाम पर लाए थे। बुआ जब टॉयलेट गई तो नवाब सिंह ने टॉप उतरा था तब तक बुआ आ गई फिर UP 112 को कॉल किया। तुरंत तहरीर प्राप्त कर तहरीर के आधार पर FIR No. 681/24 u/s 76 BNS, 3/4 POCSO Act पंजीकृत किया गया है। नवाब सिंह को हिरासत में लिया गया।
 

समर्थकों का कोतवाली घेराव
नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद उनके सैकड़ों समर्थकों ने कोतवाली का घेराव कर दिया और उन्हें रिहा करने की मांग की। समर्थकों का कहना है कि यादव के खिलाफ यह मामला साजिशन रचा गया है, ताकि उनके राजनीतिक करियर को खत्म किया जा सके। हालात को देखते हुए मौके पर सीओ और एएसपी भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया।

PunjabKesari
सपाईयों ने किया थाने का घेराव

राजनीतिक साजिश का आरोप
खबरों के मुताबिक नवाब सिंह यादव ने इस मामले को अपने राजनीतिक करियर को समाप्त करने की साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि यह आरोप उनके खिलाफ रचा गया एक षड्यंत्र है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि पीडि़ता की मां, जो पहले समाजवादी पार्टी (सपा) में थी, अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुकी है, और इसी वजह से यह पूरा मामला रचा गया है।

सूत्रों के हवाले  से खबर यह भी आ रही है कि इस घटना के पीछे एक सपा नेता का भी हो सकता है। जिसने पूरा गेम प्लान किया। हालांकि, यह आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static