दिल्ली-इलाहाबाद के बाद अब लखनऊ में CAA के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 01:08 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में मुस्लिम महिलाएं  ठाकुरगंज के घंटाघर पर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे से  राष्ट्रगान के साथ  जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाएं और बच्चे रात भर खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन करते रहे। वहीं 18 घंटे से चल रहा प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा।
PunjabKesari
बता दें कि प्रदर्शनकारी महिलाएं रातभर मौके पर डटी रहीं। इन महिलाओं के हाथ में सीएए व एनआरसी के विरोध की तख्तियां भी हैं। वहीं पुलिस के आला अधिकारी ने देर शाम महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन जब वे नहीं मानी तो घंटा घर की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई। इसके बाद भी महिलाएं वहां डटी रहीं। घंटा घर पर धरने की खबर मिलते ही काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और धरने पर बैठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप धरना समाप्त करने से इंकार कर दिया। ज्ञापन में महिलाओं ने डीएम से धरना देने में सहयोग कर उनकी आवाज को न दबाने की अपील की है।
PunjabKesari
वहीं धरने में शामिल शबीह फातिमा व रेहाना ने केंद्र सरकार से एनआरसी व सीएए लागू न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीएए में मुसलमानों को शामिल न कर सरकार हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ना चाहती है। इस कानून को लागू कर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं पर हमला करने की कोशिश की जा रही है।  देश के नागरिकों को अपने भारतीय होने का सबूत देने के लिए दर-दर भटकना होगा।
PunjabKesari
धरने में शामिल रुखसाना जिया रिजवाना व फरेहा सहित अन्य महिलाओं ने अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया है। इसके बाद से घंटाघर पार्क में काफी संख्या में पुलिस खासकर महिला कर्मी तैनात हैं। इस बीच घंटाघर पार्क के आसपास की लाइट काट दी गई है। वहीं रात में मौसम ख़राब होने से महिलाओं पर कोई असर नहीं पड़ा कड़ाके की ठण्ड में महिलायें और बच्चे डटे रहे।

पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद पुराने लखनऊ में CAA और NRC को लेकर यह पहला प्रदर्शन है। जिसमें ADM, SDM, ACM, तहसीलदार नायब तहसीलदार को अब पूरी तरह आराम मिला है। धरना प्रदर्शन से अब जिला प्रशासन ने अपनी दूरी बना ली है। वहीं कमिश्नरी सिस्टम लागू होने से पुलिस कमिश्नर के अफ़सरो को अब जिम्मेदारी संभालनी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static