पूर्व कैबिनेट मंत्री अहमद हसन की मौत के बाद पत्नी ने सदमे में तोड़ा दम, समर्थकों में शोक की लहर
punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 08:37 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता अहमद हसन की मौत के बाद उनकी पत्नी की सदमे में मौत हो गई। वहीं इस दुखद घटने से परिवार में कम का पहाड़ टूट गया है। वहीं इस घटना से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि सपा ने नेता और उनकी पत्नी का लोहिया संस्थान में इलाज चल रहा था। पति की मौत के बाद ही रात में पत्नी नजमा बेगम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना से सपा कार्यकर्ताओं में शोक व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि लोहिया संस्थान में 10 दिन पहले कोमा की दशा में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उन्हें गोमती नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति पत्नी दोनों एक अस्पताल में भर्ती थे पूर्व मंत्री की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया शिफ्ट कराया गया, उनके साथ उन्हें भी लोहिया आईसीयू में भर्ती किया गया था। करीब तीन महीने से वह बीमार चल रही थी।
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अहमद हसन साहब के आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना की। उन्होंने कहा इस संकट की घड़ी में समाजवादी परिवार आप के साथ है।