अतीक की हत्या के बाद जेल में बैचेनी से कट रहीं मुख्तार अंसारी की रातें, बढ़ी सुरक्षा

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 06:19 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हैरत की बात ये है कि पुलिस कस्टडी में सुरक्षा घेरा तोड़कर आरोपियों ने अतीक और उसके भाई अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। दोनों भाईयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी खौफजदा है। अतीक हत्या के बाद बांदा जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
PunjabKesari
बता दें कि बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में ही बंद है। बांदा जेल के बाहर PAC के पहरे के साथ सिविल पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है, जो लगातार चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रहे हैं। ये जेल में हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।जेल के मुख्य गेट पर जहां से लोगों की आवाजाही शुरू होती है वहां PAC के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही जेल के अंदर बनी चौकी को अलर्ट किया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि इन दिनों अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गेट पर PAC के साथ पुलिस को भी अलर्ट किया है। साथ ही हम CCTV से भी हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अब किसी भी पुलिसकर्मी को कोई छुट्टी भी नहीं दी जाएगी।
PunjabKesari
जेल परिसर में बैरकों के आसपास या यूं कहे कि माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बॉडी कैम से लैश जवानों के हाथों में है। जिसमें कई शिफ्ट में जेल सुरक्षा के जवान तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक, इन दिनों जेल परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी करीब डेढ़ सैकड़ा के आसपास जवानों के हाथों में थी, लेकिन अब एक प्लाटून से PAC के साथ चौकी के जवानों को अलर्ट किया गया है, जो लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हैं। जेल अधीक्षक कहा कि मुख्तार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि सुरक्षा कारणों से उसका जिक्र नहीं किया जा सकता है लेकिन सभी को अलर्ट किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static