यूपी के नेताओं पर मेहरबान केंद्र सरकारः तबादला के बाद उत्तर प्रदेश से बने राज्यपालों की संख्या बढ़कर हुई पांच

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 10:10 PM (IST)

लखनऊ: केंद्र सरकार ने भाजपा के चार नेताओं को 2019 में एतिहासिक अयोध्या फैसला सुनाने वाली पीठ के सदस्य रहे सुप्रीम कोर्ट के सेनानिर्वृत्त न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर सहित छह नए चेहरों को रविवार को राज्यपाल नियुक्त किया तथा सात राज्यों में फेरबदल किया। जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से हैं। प्रदेश से दो और भाजपा नेताओं को राज्यपाल नियुक्त किया गया। इनमें गोरखपुर निवासी पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश और वाराणसी के लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। इस तरह अब तक उप्र के पांच भाजपा नेता राज्यपाल बनाए जा चुके हैं। 
PunjabKesari
             (Fagu Chauhan)                                                                (Manoj Sinha)

कौन कहां का राज्यपाल?
इनमें गाजीपुर के मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, गाजीपुर के ही कलराज मिश्र राजस्थान के राज्यपाल हैं। मऊ के फागू चौहान अभी तक बिहार के राज्यपाल थे। रविवार को उन्हें मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
PunjabKesari
                    (Kalraj Mishra)                                                   (KeshriNath Tripathi)


साल 2019 में तो एक साथ देश के आठ राज्यों में उप्र के मूल निवासी राज्यपाल बने। उस समय अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्र ( भदोही-संत रविदास नगर), बिहार के राज्यपाल फागू चौहान (आजमगढ़), हिमाचल प्रदेश के कलराज मिश्र (गाजीपुर), जम्मू-कश्मीर के सत्यपाल मलिक (मेरठ), मध्य प्रदेश के लालजी टंडन (लखनऊ), राजस्थान के कल्याण सिंह (अलीगढ़) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे केशरीनाथ त्रिपाठी (इलाहाबाद) और उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (आगरा) थीं। हालांकि, केशरी नाथ त्रिपाठी को समय से पहले ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से हटा दिया गया। अब उनका स्वर्गवास भी हो गया।

सत्यपाल मलिक राज्यपाल पद पर अब नहीं हैं। लाल जी टण्डन और कल्याण सिंह का स्वर्गवास हो गया। बेबी रानी मौर्य को प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्यपाल पद से हटाया गया। उन्हें विधानसभा चुनाव भी लड़ाया गया। चुनाव जीतने के बाद उन्हें प्रदेश की योगी आदित्य नाथ के दूसरे कार्यकाल की सरकार में काबीना मंत्री बनाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static