अग्निपथ स्कीम: कानपुर में रची जा रही थी हिंसा की साजिश, वॉट्सऐप चैट से हुआ खुलासा, लिखा था- रामादेवी पुलिस चौकी फूंक देते हैं

punjabkesari.in Saturday, Jun 18, 2022 - 12:40 PM (IST)

कानपुर: अग्निपथ स्कीम को लेकर देश के लगभग हर राज्य में विरोध के दौरान हिंसा किया गया। ट्रेन, बसे और बाइक को जलाया गया। इसी बीच यूपी के कानपुर से वॉट्सऐप ग्रुप के चैट का खुलासा हुआ है, जिसमें रामादेवी पुलिस चौंकी को फूंकने का प्लान बनाया गया था।
PunjabKesari
यह ग्रुप  बायकॉट TOD यानी टूर ऑफ ड्यूटी नाम से बनाए गया था। स्क्रीन शॉट सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि ग्रुप से जुड़े कई लोगों की पहचान कर ली गई है। फिलहाल, क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इस चैट में सिर्फ चौकी फूंकने की ही बात नहीं लिखी गई है। बल्कि, हाईवे जाम करने की भी बातचीत है। इसमें कई लोगों के बीच की बातचीत है। इसमें वॉट्सऐप ग्रुप के मेंबर्स कह रहे हैं कि पुलिस चौकी को बाद में टारगेट करते हैं। इस चैट के सामने आने के बाद खुफिया विभाग एक्टिव हो गई है। सर्विलांस सेल की मदद से इस तरह के और ग्रुप का पता लगाया जा रहा है।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि ग्रुप से जुड़े कई लोगों की पहचान कर ली गई है। बाकी का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध के नाम पर किसी को भी हिंसा नहीं फैलाने दी जाएगी। इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। इस ग्रुप के मेंबर्स कौन है। उनका क्या मकसद था। हालांकि, हिरासत में लेकर पूछताछ के मामले में पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static