Agra: बकरीद के दिन 3 घंटे के लिए ताजमहल परिसर में निशुल्क प्रवेश
punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 10:34 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल परिसर में रविवार को बकरीद के अवसर पर सुबह सात से 10 बजे तक निशुल्क प्रवेश मिलेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह छूट नमाजियों और गैर नमाजियों दोनों के लिए होगी।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) में अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल ने बताया कि प्रात: सात बजे से लेकर प्रात: 10 बजे से पहले या बाद में यदि कोई सैलानी ताजमहल परिसर में प्रवेश करता है, तो उसे टिकट लेना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस दिन ताजमहल परिसर में प्रवेश प्रात: सात बजे से प्रात: 10 बजे तक मात्र तीन घंटे के लिए ही निशुल्क रहेगा।