आगराः पति ने पत्नी और मासूम बेटी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, लहूलुहान पड़े मिले शव

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 03:58 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाला डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी पत्नी और एक वर्ष की बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उन्हें इतनी दर्दनाक मौत देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सुबह जब गांव वालों को इस घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। फिर ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में कर मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

PunjabKesari

बता दें कि जिले के खंदौली क्षेत्र के पैंतखेड़ा गांव का है। यहां पर रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर डाली और फिर फरार हो गया। दरअसल, आरोपी मनमोहन सिंह जिले में ट्रांसपोर्ट कंपनी पर काम करता है। घर में उसकी पत्नी ममता और एक वर्ष की बेटी सौम्या और तीन वर्ष का बेटा आरव था। स्वजन ने बताया कि शनिवार रात 9.30 बजे मनमोहन ने पत्नी, बेटे और बेटी के साथ घर में खाना खाया था। रात 11 बजे वह बाहर घूमता देखा गया था। लेकिन उसके बाद वह अपने घर में चला गया और फिर घर से बाहर नहीं निकला।

PunjabKesari

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सुबह सात बजे तक चाचा हरिओम को जब घर से कोई निकलता नहीं दिखा तो वे अंदर गए। कमरे में ममता और सौम्या लहूलुहान पड़े थे। आरव दूसरे कमरे में सो रहा था। घर में  उनके शवों को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं, हत्या के बाद से फरार आरोपी की तलाश भी पुलिस कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static