Agra News: निकाह के 2 घंटे बाद दूल्हे ने दुल्हन को दिया तलाक, मिन्नतें करने पर भी नहीं माना

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 11:33 AM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हे ने शादी के महज दो घंटे बाद ही दुल्हन को तीन तलाक दे दिया। दुल्हन पक्ष ने दुल्हे की काफी मिन्नते की, हाथ जोड़े लेकिन वह नहीं माना। दुल्हन को तीन तलाक देकर चला गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में दूल्हे सहित 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

डिमांड पूरी न करने पर दूल्हे ने दिया तलाक
जानकारी के मुताबिक, ताजगंज स्थित एक मैरिज होम में बुधवार को एक साथ दो बहनों का निकाह हुआ। निकाह के बाद एक बहन की विदाई हो गई और वह अपने ससुराल चली गई। वहीं, जब दूसरी बहन की विदाई की बारी आई तो उसके दूल्हे और उसके परिवार ने जेवरात और कार की मांग रख दी। लड़की पक्ष ने मिन्नतें कीं। हाथ जोड़े, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। जिसके कुछ समय बाद दूल्हा दुल्हन डोली के सामने तीन बार तलाक बोलकर चला गया। इसके बाद लड़की के भाई कामरान ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर  पहुंची पुलिस ने दुल्हन पक्ष की तहरीर पर नाला चूनपचान, नाई की मंडी निवासी आसिफ, मुन्नी, परवेश, सलमान, रुखसार, नजराना और फहरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

शादी में खर्च किए 30 लाख लेकिन फिर भी...
इस मामले में जानकारी देते हुए ढोली खार, मंटोला निवासी कामरान वारसी ने बताया कि बुधवार को उसकी दो बहनों गौरी और डौली का निकाह फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में था। शादी में बहनों को गृहस्थी का सामान, जेवरात, कैश, दावत पर करीब 30 लाख रुपए खर्च किए गए। धूमधाम से बरात चढ़ी। पहले गौरी का निकाह पढ़ा गया। गौरी दूल्हे अमन के साथ विदा हो गई। इसके बाद तड़के 4 बजे डौली का निकाह हुआ। आरोप है कि जब दूल्हे आसिफ के साथ विदाई की बारी आई तो दूल्हे के परिजनों ने कार की डिमांड कर दी। इसके बाद दूल्हा दुल्हन को तीन तलाक देकर चला गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static