Agra News: 8 महीने से तारीख पर नहीं आने से दिल्ली कंझावला केस की प्रमुख गवाह निधि के बारे में हुआ नया खुलासा, गांजा तस्करी में गई थी पकड़ी

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 12:57 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा (Agra) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक दिल्ली के कंझावला में अंजली हत्याकांड की प्रमुख गवाह निधि के 8 महीने से न्यायालय (Court) में तारीख पर नहीं आई है। इसका खुलासा उसके वकील मो. आसिफ आजाद ने किया है। उसने बताया है कि निधि का मुझसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। दो साल पहले वो गांजा तस्करी के आरोप में जेल भेजी गई थी। इसके बाद वो पिछले 8 महीनों से कोर्ट में पेश नहीं हुई।

PunjabKesari  
बता दें कि जब दिल्ली के कंझावला में 31 दिसंबर की रात को अंजली के साथ हादसा हुआ था तो निधि भी उसके साथ स्कूटर पर थी। कार सवार युवक अंजली को कई किलोमीटर तक घसीटते ले गए थे। इस हादसे के बाद मौे पर मौजूद निधि वहां से भाग गई। वो इस मामले की प्रमुख गवाह है। इसी के बीच अब ये बात सामने आई है कि जीआरपी आगरा कैंट (GRP Agra Cantt) पुलिस ने 6 दिसंबर को निधि को गांजा तस्करी के आरोप पकड़ कर जेल भेजा था। जानकारी के बाद जीआरपी अब निधि से संबंधित जानकारी हासिल करने की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः UP Weather News: प्रदेश में दिख रहा भीषण सर्दी का प्रकोप, अगले दो दिनों तक छाई रहेगी घने कोहरे की चादर, अलर्ट जारी

निधि के वकील ने पुलिस को दी यह जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक वकील मो. आसिफ आजाद ने पुलिस को बताया कि, निधि ने बताया था कि उसे केस में फंसाया गया है। उसके बैग में गांजा रख दिया गया था। इसकी जानकारी उसे नहीं थी। आगरा में निधि की कोई पहचान नहीं थी, मगर उसके साथ के लोगों ने उसकी जमानत के लिए दीवानी न्यायालय के वकील मोहम्मद आसिफ आजाद से बात की।

यह भी पढ़ेंः पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता: अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 3 बदमाशों को पकड़ा

इसके बाद 18 जनवरी, 2021 को कोर्ट से उसकी जमानत हुई थी। वह जमानत के बाद 7 दिन तक जेल में रही थी। उसके दिल्ली से होने के चलते कोई जमानतदार नहीं मिला था। 7 दिन बाद मां कुछ लोगों के साथ आगरा आई थीं। जमानत पर बाहर आने के बाद वह कुछ महीने तक तारीख पर आई थी। इसके बाद उसने अधिवक्ता के माध्यम से तारीख पर लीं। कुछ समय तक उनकी फीस दी।

PunjabKesari

जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में दिल्ली पुलिस अभी जांच कर रही है। निधि दुर्घटना के समय स्कूटी पर अंजलि के पीछे बैठी थी। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के जरिए निधि के बयान की जांच की। दिल्ली पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार के कथित मालिक आशुतोष सहित 2 और लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, इन दोनों पर 5 व्यक्तियों को बचाने का आरोप लगाया गया है, जिन्हें मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static