अखिलेश ने लगाया BJP पर आरोप- वादा करो, भूल जाओ और बुनियादी मसलों से ध्यान हटाओ...यही है भाजपा की रणनीति

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 12:43 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले नगर निकाय चुनाव (municipal elections) के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर भाजपा (BJP) सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, वादा करो, भूल जाओ और बुनियादी मसलों से ध्यान हटाओ, भाजपा की यही रणनीति है। अखिलेश ने कहा कि, भाजपा सरकार बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नए-नए मुद्दे उछाल देती है। यही उनकी रणनीति है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः मैनपुरी में हुआ भीषण सड़क हादसाः लहसुन लेकर मंडी जा रहा ट्रैक्टर पलटा, ट्राली के नीचे दबकर दो लोगों की मौत

बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के खिलाफ एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, केंद्र में नौ साल और उत्तर प्रदेश में छह साल से सत्तासीन भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा जनहित का काम नहीं किया, जिसे वह गिना सके। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी खत्म करने का वादा किया था, लेकिन आज दोनों चरम पर है। एमएसपी पर खरीद का सिर्फ नाटक हो रहा है। बिचौलियों और बड़ी कंपनियों ने खूब लूट की। अखिलेश ने कहा कि, देश के नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः UP के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और ACS वित्त के खिलाफ HC ने जारी किया वारंट, आज होगी पेशी

निकाय चुनावों में भाजपा का सफाया होना तयः अखिलेश
अखिलेश ने कहा कि, भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन सरकार तो किसानों को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा तक नहीं दे पाई और न ही उनकी कोई मदद की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि, भाजपा षड्यंत्र के तहत लोगों का ध्यान भटका कर फिर मतदाताओं को भ्रमित करना चाहती है, किंतु इस बार प्रदेश की जनता सतर्क और सावधान है। वह भाजपा के हर षड्यंत्र का करारा जवाब देगी। निकाय चुनावों में भाजपा का सफाया करेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static