अखिलेश ने पार्टी से निकाला तो तिलमिलाईं रोली और ऋचा, कहा- सपा ने घोंट दिया लोहिया के समाजवाद का गला

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 02:19 PM (IST)

लखनऊ: रामचरितमानस को लेकर उठे विवादों ने तूल पकड़ा हुआ है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी में उथल पुथल जारी है। सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर सबके निशाने पर हैं। वहीं उनकी पार्टी में भी दो महिला नेताओं के विरोध स्वर उठे। जिसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दोनों महिला नेताओं ने लगातार सपा महासचिव स्वामी प्रयाद मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। वहीं, पार्टी से निकाले जाने पर दोनों ही महिला नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सपा ने घोंट दिया लोहिया के समाजवाद का गला-ऋचा सिंह
इलाहबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहीं ऋचा सिंह ने ट्वीट कर सपा पर भड़ास निकाली। ऋचा सिंह ने ट्वीट कर कहा कि समाजवाद का तात्पर्य है किसी के साथ भी जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना लेकिन आज जिस तरीके से जाति और लिंग के आधार पर मेरे साथ भेदभाव किया गया है, समाजवादी पार्टी ने लोहिया जी के समाजवाद का गला घोंट दिया।

 

एक अन्य ट्वीट में ऋचा सिंह ने कहा कि मैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पहली निर्वाचित महिला अध्यक्ष होने के बाद से ही लगातार निष्कासन का सामना कर रही हूं। यह निष्कासन कोई नया नहीं है जब जब गलत का विरोध किया निष्कासन को झेला है। पर महिषासुरों के खिलाफ डटकर खड़ी रही इस बार फिर महिषासुर वध होगा।

 

'अखिलेश रामचरितमानस का अपमान करने वाले मौर्य के साथ खड़े हैं'
वहीं, सपा प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ सख्त बयान देती हुई दिखाई दे रही थीं। उन्होने एक बयान में इशारा किया था कि अगर उन्हें पार्टी से निकाला जाता है तो वह यह भी स्वीकार कर लेंगी, लेकिन धर्म के अपमान को नहीं सहेंगी। रोली तिवारी ने कई खबरों को साझा करते हुए लिखा कि यह दिखाता है कि अखिलेश यादव रामचरितमानस का अपमान करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ खड़े हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static