अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव...अयोध्या दौरे पर कल आएंगे CM योगी, पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 07:31 AM (IST)

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में अंतिम संस्कार किया गया।

Mulayam Singh : अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में लाया गया। आज दोपहर को उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया

अयोध्या दौरे पर कल आएंगे CM योगी, आदि रामानुजाचार्य की मूर्ति का करेंगे अनावरण
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अक्टूबर को अयोध्या दौरे पर आ  रहे हैं, इस दौरान सीएम योगी आदि रामानुजाचार्य भगवान की की मूर्ति का अनावरण करने करेंगे।

मुज़फ्फरनगर: 2013 दंगा मामले में BJP विधायक विक्रम सैनी दोषी करार, सजा के तुरंत बाद मिली जमानत
मुज़फ्फरनगर: कवाल कांड उपद्रव मामले में भाजपा विधायक विक्रम सैनी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने विधायक सहित 12 आरोपियों को दो-दो साल की सजा मुकर्रर की है।

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर CM योगी ने प्रतिमा का किया अनावरण
बलिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न' जयप्रकाश नारायण (जेपी) के गांव सिताब दियारा, बिहार में उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे।

Gyanvapi Case: कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग मामले में बहस पूरी, 14 अक्टूबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला
वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर के वीडियोग्राफी—सर्वे के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने से मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक परीक्षण की मांग से जुड़े मामले पर वाराणसी की जिला अदालत ने मंगलवार को फैसला 14 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया है।

उत्तराखंड में ड्यूटी के दौरान फतेहपुर का सेना का जवान शहीद, सीएम योगी ने किया 50 लाख रु की आर्थिक सहायता की घोषणा
फतेहपुर: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में ड्यूटी के दौरान एवलांच हादसे में शिकार के बाद फतेहपुर जिले का जवान शहीद हो गया।  मुख्यमंत्री ने सेना के जवान को वीरगति प्राप्त करने पर श्रद्धांजलि देते हुए। परिजनों को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

साल 2022 मुलायम परिवार के लिए कैसे रहा दु:ख भरा, जानिए 5 पैराग्राफ में
लखनऊ: 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गुरूग्राम के मेदांता में सुबह में निधन हो गया। उनके निधन की बात जब आई तो लोगों ने दबे स्वर में कहना शुरू कर दिया

यूपी ATS ने सहारनपुर से 4 आतंकियों को किया गिरफ्तार, एसएसपी ने जारी किया अलर्ट
सहारनपुर(राम कुमार पुंडीर): सहारनपुर में गजवा ए हिन्द का एक बड़ा नेटवर्क तैयार करने वाले 4 संदिग्ध आतंकियों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। सहारनपुर जिले से 4 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर पुलिस भी अब अलर्ट पर आ गई है।

यमुना एक्सप्रेस- वे बड़ा हादसा: ट्रक ने डबर डेकर बस को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत
नोएडा: रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह एक डबल डेकर बस को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बस यमुना एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गई। घटना बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए।

गाजियाबाद: मां नहीं दिला सकी नई बुलेट और फोन, बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान
गाजियाबाद: जिले के शिप्रा सनसिटी फेज वन से मंगलवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 18 साल के लड़के ने सिर्फ इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static