असीम अरुण का बड़ा हमला, कहा- अखिलेश यादव ने कन्नौज को अपने बाप की बपौती समझा था, जनता ने सबक सिखा दिया

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2023 - 09:57 PM (IST)

कन्नौज : 2024 लोकसभा चुनाव में कन्नौज लोकसभा सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने पर कन्नौज जिले में राजनीति गरमा गई है। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री व पूर्व आईपीएस असीम अरुण ने अखिलेश यादव पर तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि अखिलेश यादव व उनके परिवार ने बहुत बड़ी गलती की थी कि कन्नौज को अपने बाप की बपौती व गढ़ समझा था लोकतंत्र ने सबक सिखा दिया। अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ने आ रहे हैं उनका स्वागत है। आज आप देख रहे हैं कन्नौज में समाजवादी पार्टी के पास एक भी चयनित पद नहीं है जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास सारे पद हैं। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता यह नहीं कहेगा कि कन्नौज हमारा गढ़ है। हमलोग हर चुनाव में विकास और सबका साथ सबका विकास की बात लेकर के घर घर जाते हैं, वोट मांगते हैं। वोट मिलता है तो धन्यवाद बोलते हैं और नहीं मिलता है तो फिर से जाते हैं। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी का वोटवेश लगातार बढ़ रहा है। 

PunjabKesari

पांचों राज्यों में भाजपा को जनादेश मिलेगा
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि जहां भाजपा की सरकार थी वहां फिर से जनादेश मिलेगा। राजस्थान में आक्रांत भ्रष्टाचार में डूबी सरकार काम कर रही है, जिसके सरकार के स्वयं के विधायक विरोध कर रहे हैं। पांचों राज्यों में भाजपा को जनादेश मिलेगा। इससे पहले प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कन्नौज जिले के तिर्वा इलाके में प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static