मुरादाबाद में सरकार के इशारे पर अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली अनुमति: सुनील साजन
punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 03:40 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय ( Samajwadi Party ) अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) के हेलीकॉप्टर को मुरादाबाद में उतरने की अनुमति न मिलने को लेकर सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर मुरादाबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष विरोधी दल हैं उसके बाद भी उन्हें रोका जाना बेहद निंदनीय। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। समाजवादी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 2, 2023
भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत! pic.twitter.com/NjbBlNYoul
वहीं इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके आरोप लगाया, ‘‘पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक चार फरवरी 2023 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार विमान को उतरने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अहंकार का जल्द होगा अंत।''
वहीं मुरादाबाद की नगर मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह ने बताया कि हवाई पट्टी पर निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसे में उस पर किसी भी विमान का उतरना संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि तय कार्यक्रम के मुताबिक, यादव के विमान को यहां चार फरवरी को मुधा पांडे हवाई पट्टी पर उतरना था।
ये भी पढ़ें:- जानकी धाम के मुख्य महंत और नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री ने राम मंदिर ट्रस्ट को सौपी शिलाएं, इनसे बनेंगी श्रीराम की मूर्ति
अयोध्या : अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में लगने वाले प्रभु राम की मूर्ती को बनाने वाला पवित्र शालिग्राम पत्थर बुधवार की रात को अयोध्या पहुंच गई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मिलेगा दोहरा मुआवजा, जानिए किसने कितनी रकम का किया ऐलान

Mission 2024: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से फूकेंगे ''मिशन-2024'' का चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं से करेंगे ''टिफिन पर चर्चा''

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा