अखिलेश का योगी पर कटाक्ष- भाजपा के स्टार प्रचारक बनने के बाद जेलों में आया रामराज

punjabkesari.in Wednesday, Nov 28, 2018 - 05:54 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जब से वह भाजपा के स्टार प्रचारक बन गए हैं तब से प्रदेश की जेलों में रामराज आ गया है। मुख्यमंत्री शायद ऐसा ही रामराज पूरे प्रदेश में लाने का इरादा रखते हैं।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की सत्ता संभालते ही योगी ने कहा था कि अपराधी जेल में होंगे या प्रदेश के बाहर। बाहर तो गए नहीं उल्टे प्रदेश में ही अपहरण, लूट, हत्या की वारदातें करते घूम रहे हैं। जो जेल में हैं उन्हें हर सुविधा मुहैया है। सबका साथ-सबका विकास का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा। योगी के रामराज का यह नमूना है।

सपा अध्यक्ष इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल उन तमाम कार्यों में संलिप्त हैं, जिनका राज्य के विकास और यहां की जनता के हितों से कोई वास्ता नहीं है। प्रदेश में भाजपा पहले भी विकास कार्यों को लेकर उदासीन थी। सरकार बनने के बाद 20 महीने यूं ही गुजार दिए।

उन्होंने कहा कि आलू, मक्का और बाजरा बोने वाले किसानों को न तो लाभकारी समर्थन मूल्य मिल रहा है और न चीनी मिलें किसानों का बकाया अदा कर रही हैं। जिससे किसान बेहद परेशान है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static