वोट देने के लिए हिन्दू, सम्मान देने के लिए बेगाने, अखिलेश के प्लेन को मुरादाबाद में लैंड करने की नहीं मिली अनुमति, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 06:59 AM (IST)

लखनऊ: रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान के बाद सुर्खियों में आए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ( Swami Prasad Maurya ) ने आज राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों और भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य धमकियों से डरने वाला नहीं है। धर्म की आड़ में कुछ लोगों को अपमानित किया जा रहा है। हम हिन्दू हैं तो अपमान क्यों?  स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरा संविधान में पूरा भरोसा है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुरादाबाद में प्लेन को लैंड करने की अनुमित नहीं मिली है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर निशाना साधा।

1- धीरेंद्र शास्त्री बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग कैंसर रोग है, इन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं
प्रयागराज: पिछले काफी समय से विवादों और सुर्खियों में रहे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री आज प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने यहां मां शीतला धाम कृपा महोत्सव में दरबार में लगाया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मानव देह से बड़ा कोई चमत्कार नहीं है।

2- ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लिये सज संवर रही है नवाब नगरी, गुरुवार को PM करेंगे उद्घाटन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ आगामी दस फरवरी से यहां शुरू होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिये राजधानी लखनऊ में तैयारियां चरम पर है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राजधानी के वृंदावन क्षेत्र में होने वाली तीन दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

3-कोटेदार पर लोगों ने राशन में मिलावट करने का लगाया आरोप, जिलाधिकारी ने कहा- यह प्रोटीन युक्त चावल है
बस्ती: देश में कोरोना काल आने के बाद से ही सरकार की तरफ से लगभग 80 करोड़ जनता को फ्री में राशन दिया जा रहा है। इसके साथ ही राशन का घोटाला करने  और खराब राशन देने का भी आरोप लगता चला आ रहा है। इसी बीच बस्ती से एक नया मामला सामने हैं। यहां कोटेदार पर चावल में प्लास्टिक मिलाकर बांटने का आरोप लगा है।

3-बजट पर बोले योगी आदित्यनाथ- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी बजट से लाभ
लखनऊ: भारतीय संसद में बीते बुधवार को केंद्रीय बजट पेश किया गया। इस पर प्रेस कांन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम बातें कहीं है। सीएम योगी ने कहा कि बजट में हर तबके का ख्याल रखा गया है। 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन का फायदा हुआ है।

4- अखिलेश के प्लेन को मुरादाबाद में लैंड करने की नहीं मिली अनुमति, BJP पर निकाली जमकर भड़ास
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुरादाबाद में प्लेन को लैंड करने की अनुमित नहीं मिली है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल के जानकारी दी गई है।

5- स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, बेसुध हालत में बस स्टैंड पर फेंका
एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक स्कूल जा रही दसवीं की छात्रा को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे देकर बस स्टैंड के पास फेंक दिया।

6-UP News: राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी, हाई अलर्ट पर है पुलिस  
अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या से राम जन्मभूमि को बम से उड़ा देने की धमकी देने वाला मामला सामने आया है। यह धमकी एक अज्ञात फोन कॉल के जरिए दी गई है। आज यानी गुरुवार सुबह एक रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक के फोन पर अज्ञात कॉल आई, जिसमें कहा गया कि राम जन्मभूमि को बम से उड़ा दिया जाएगा।

7- मुरादाबाद में सरकार के इशारे पर अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली अनुमति: सुनील साजन
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय ( Samajwadi Party ) अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) के  हेलीकॉप्टर को मुरादाबाद में उतरने की अनुमति न मिलने को लेकर सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने भाजपा पर निशाना साधा है।  

8- 'बच्चों को गर्व है कि उनके पिता पत्रकार हैं'.... पति सिद्दीकी कप्पन की रिहाई पर बोली पत्नी
लखनऊ:  रेहाना (Rehana) और उसके बच्चों मुजम्मिल (Muzammil), जिधान (Zidhan) और मेहनाज (Mehnaz) के लिए लगभग ढाई साल का तकलीफदेह इंतजार गुरुवार की सुबह खत्म होकर खुशी में बदल गया जब ये लोग अपने पति और पिता सिद्दीकी कप्पन (Siddiqui Kappan) से फिर से मिले।

9- Crime News: नोएडा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर आठ में रहने वाली एक युवती के साथ एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

10- सनकी प्रेमी बोला- फोन पर किसी दूसरे से करती रहती थी बात... इसलिए मार डाला, अब अफसोस
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से प्रेमिका की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि महिला अक्सर फोन पर किसी दूसरे से बात करती रहती थी। यह बात उसे बहुत बुरी लगती थी, जिसके चलते उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static