Akhilesh Yadav: अखिलेश बोले- सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है योगी सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 10:15 PM (IST)

मैनपुरी, Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जानबूझ कर उनकी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। पार्टी सांसद डिंपल यादव की जीत के लिये क्षेत्रीय जनता का आभार जताने पहुंचे यादव ने मंगलवार को कहा कि मैनपुरी में सपा की बंपर जीत से बौखलायी योगी सरकार सपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जीत में समाज के सभी वर्गों का योगदान है। वह कभी भी भेदभाव अन्याय नहीं होने देंगे। उन तक जो भी बात पहुंचेगी हर हालत में न्याय होगा। अभी तो राजनीति की लंबी लड़ाई है। साथ ही क्षेत्र के लोग सामाजिक परिवर्तन चाहते थे और वह हुआ है।       

यह भी पढ़ें- योगी के गढ़ UP में पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा' ब्रजेश पाठक बोले - ये वही राहुल हैं जो UP छोड़कर केरल चले गए, पढ़ें यूपी 10 बड़ी खबरें

PunjabKesari
सरकार निकाय चुनाव को टालने की कोशिश कर रही है: Akhilesh
उन्होंने कहा कि ओबीसी का आरक्षण मिलना उनका अधिकार है और यह संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दिया है। निकाय चुनाव में आरक्षण के साथ भेदभाव किया जा रहा है। सरकार चुनाव टालने की बात कह रही है। मैनपुरी में परिणाम आने के बाद सरकार निकाय चुनाव को टालने की कोशिश कर रही है। जहां भी भाजपा के चेयरमैन नगर पार्षद व महापौर थे, वहां की व्यवस्था काफी खराब है। पिछले वर्ष भाजपा शासित वाडर में में सबसे ज्यादा डेंगू हुआ है क्योंकि भाजपा के लोगों ने सफाई के नाम पर सिर्फ एक ढोंग रचाया है।      

यह भी पढ़ें- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद को बड़ी राहत, गैंगस्टर मामले में HC ने मंजूर की जमानत

PunjabKesari
'अब भाजपा के लोग कूड़े में भी ऊंच-नीच देख रहे हैं'
यादव ने कहा कि मैनपुरी के पास खुले में कूड़ा डाला जा रहा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा सरकार में कूड़े से बिजली बनाने की व्यवस्था लखनऊ में की गई लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हो सकी। भाजपा के लोगों ने एक बहाना बनाया कि जो कूड़ा आ रहा है वह बिजली बनाने में पर्याप्त नहीं है अब भाजपा के लोग कूड़े में भी ऊंच-नीच देख रहे हैं। मैनपुरी से गुजरने वाली काली नदी को भी साफ नहीं कर सके तो यह लोग गंगा की सफाई क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें राजनीति में आगे बढ़ना है तो हमें ओबीसी समाज को आगे करना पड़ेगा। आज कारोबारी परेशान है किसान परेशान है महंगाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static