Lucknow News: आवारा पशुओं की समस्या को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, पूछे ये 7 सवाल
punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2023 - 11:26 AM (IST)

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या पर सोमवार को राज्य की भाजपा सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पूछा, “छुट्टा पशुओं के लिए भाजपा सरकार स्पष्टीकरण दे : - भाजपा शासन में कितने लोग छुट्टा पशुओं की वजह से मारे गये या घायल हुए - छुट्टा पशुओं के कारण जिनकी मौत हुई, उनमें से कितनों को मुआवज़ा दिया गया और कितना दिया गया?” उन्होंने आगे पूछा, “जो गौशालाएं खोली गयीं हैं उनमें कुल कितने छुट्टा पशु हैं, गौशालाओं के काम का आंकलन कब किया गया और उसके क्या परिणाम निकले? अधिकतर गौशालाओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई की गयी?”
छुट्टा पशुओं के लिए भाजपा सरकार स्पष्टीकरण दे :
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 6, 2023
- भाजपा शासन में कितने लोग छुट्टा पशुओं की वजह से मारे गये या घायल हुए
- छुट्टा पशुओं के कारण जिनकी मौत हुई उनमें से कितनों को मुआवज़ा दिया गया और कितना दिया गया
- जो गौशालाएं खोली गयीं हैं उनमें कुल कितने छुट्टा पशु हैं
-… pic.twitter.com/bBDmDSiemN
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव ने यह सवाल भी किया कि इस समस्या से निपटने के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों ने क्या किया। उन्होंने कहा ‘‘चुनाव के बाद इस समस्या का 15 दिन में समाधान निकालने की जो बात की गयी थी वह वचन था या जुमला ?” वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान, भाजपा नेताओं ने सरकार बनने के 15 दिनों के भीतर, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान निकालने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उस चुनाव में इस समस्या का जिक्र किया था। यादव ने अयोध्या से समाचार की एक रिपोर्ट भी पोस्ट की जिसका शीर्षक है, ‘‘छुट्टा घूम रहे 2500 यमराज ''।
ये भी पढ़ें:-
MP में बोले अखिलेश यादव- जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस की राह पर BJP, दोनों दल 'PDA' की ताकत से वाकिफ
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस ने अतीत में जातिगत जनगणना और मंडल आयोग की सिफारिशों का कार्यान्वयन रोक दिया था और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी आज इसी तरह का रुख अपना रही है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा के दौरान अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा चुनावों में ‘‘पीडीए'' यानी "पिछड़ा वर्ग, दलितों और आदिवासियों" को लुभाने के लिए जातिगत जनगणना और आरक्षण की बात कर रहे हैं, क्योंकि दोनों दलों को इन तबकों की ताकत का अहसास हो चुका है। उन्होंने कहा, "देश में जातिगत जनगणना और मंडल आयोग की सिफारिशों को (कार्यान्वयन से) किसी पार्टी ने रोका, तो वह कांग्रेस है। अब उसी रास्ते पर भाजपा भी चल रही है।"