अखिलेश का BJP पर तंज, कहा- यह चुनाव सांडों को भगाने का है, यूपी को बर्बाद कर रही भाजपा

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 07:51 PM (IST)

फिरोजाबाद: सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार करने यूपी के पहुंचे फिरोजाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने सिरसागंज में सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी का पसंदीदा जानवर सांड खेतों में घुस रहा है। यह चुनाव सांडों को भगाने का है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि गर्मी निकाल देंगे, लेकिन पहले चरण के मतदान के बाद से इनके नेता व कार्यकर्ता ठंडे हो गए हैं। भाजपा के लोग उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर रहे हैं।

बता दें कि इस सीट से मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार हरिओम यादव भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हरिओम यादव इससे पहले लगातार दो बार सपा के टिकट पर विधायक बन चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static