अम्बेडकरनगर: BSP के दो बागी विधायक सपा में हुए शामिल, जनादेश महारैली में अखिलेश ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 02:34 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर अम्बेकरननगर पहुंचे। यहां पर जनादेश महारैली को संबोधित कर बहुजन समाज पार्टी के वागी विधायकों समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। लालजी वर्मा और राम अचल राजभर अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।  जिला मुख्यालय स्थित भानमती स्मारक पीजी कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। 

PunjabKesari

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में लोगों बिजली 24 घंटे मिलती थी। पंरतु योगी सरकार में सब कुछ महंगा कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा केद्र सरकार के द्वारा उज्जवाला योजना चलाई है। पंरतु लोगों महंगाई की वजह से कोई रसोई गैस नहीं भरा पा रहा है। उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमने प्रदेश सबसे ज्याद बिजली संयंत्र लगाएं है।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकर बनी तो गरीब छात्रों को लेप्टटाप फिर दिया जाएगा। 


PunjabKesari

बता दें कि बसपा विधानमंडल दल के नेता रहे लालजी वर्मा के साथ ही पूर्व मंत्री व विधायक राम अचल राजभर को कुछ माह पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए मायावती ने निष्कासित कर दिया गया था। राम अचल राजभर अंबेडकरनगर की अकबरपुर विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। राजभर पिछड़ी जातियों के बड़े कद वाले नेता हैं। मायावती की सरकार में कई विभागों के मंत्री भी रहे हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं। इनका अंबेडकरनगर के अलावा आस-पास के जिलों में भी खासा प्रभाव है। आज अखिलेश की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static