Akhilesh Yadav: कल संभल दौरे पर आएंगे अखिलेश यादव, पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 12:10 PM (IST)

Akhilesh Yadav Sambhal Visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल यानी बुधवार को अपने संभल दौर पर आएंगे। वह संभल सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आ रहे हैं। अखिलेश यहां पर करीब एक घंटा तक रहेंगे और सांसद के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।

PunjabKesari
सपा प्रमुख अखिलेश यादव 6 मार्च संभल जाएंगे। यहां पहुंचने के बाद वह पूर्व सांसद डॉ बर्क के आवास पर जाएंगे। यहां उनके पोते व कुंदरकी के विधायक जियाउर्रहमान बर्क से मुलाकात करेंगे और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाएंगे। अखिलेश कल 12ः30 बजे हसनपुर रोड स्थित होली सुफाह स्कूल में बन रहे हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां कुछ देर तक रुकने के बाद 12ः45 बजे कार द्वारा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1ः15 बजे वह उनके घर से कार द्वारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 1ः30 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 1ः45 बजे वह संभल से अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे। अखिलेश के दौरे के मद्देनजर तैयारियां की जा रही है।

PunjabKesari
27 फरवरी को हुआ था डा. बर्क का निधन 
बता दें कि संभल से समाजवादी पार्टी के 93 वर्षीय सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 27 फरवरी को निधन हो गया। उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था। लेकिन, अचानक 27 फरवरी को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। सांसद की तबीयत क्रिएटिनिन बढ़ने से खराब थी। इस कारण इंफेक्‍शन बढ़ा था।

PunjabKesari
उम्र और अनुभव में मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनेता थे डा. बर्क
चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके डा. शफीकुर्रहमान बर्क 2019 में पांचवीं बार सांसद चुने गए। उम्र और अनुभव में वह मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनेता रहे। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान रही है। वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रह चुके थे। मुस्लिमों के मुद्दों को उठाने और वंदेमातरम पर अपने बयानों को लेकर सियासत में चर्चित रहे डा. शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर सपा की सियासत में बड़ा चेहरा बनकर उभरे। उनका सियासी सफर 60 वर्ष से ज्यादा का था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static