''अखिलेश यादव को है शिवपाल और आजम खान से डर...'' OP Rajbhar ने बताई सपा प्रमुख के रामपुर जाने की बड़ी वजह

punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 04:07 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव जेल से रिहा होकर आए सपा नेता आजम खान से मिलने 8 अक्टूबर को रामपुर गए थे। जिसके बाद यूपी सरकार के मंत्री और सुभासपा के नेता ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। राजभर ने कहा कि अखिलेश की आजम खान से मिलने की वजह उनकी राजनीतिक मजबूरी है। उन्हें डर है कि शिवपाल और आजम मिलकर कोई योजना बना सकते हैं, इसलिए वे आजम से मिलने रामपुर गए।

''जेल में एक बार भी नहीं मिलने गए अखिलेश'' 
राजभर ने बताया कि आजम खान 23 महीने जेल में रहे, लेकिन उस दौरान अखिलेश उनसे मिलने नहीं गए। अब जेल से बाहर आने के बाद ही उनकी याद आई है। सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आजम और शिवपाल की अच्छी पकड़ है, इसलिए अखिलेश उनसे मिलने गए। उन्होंने कहा कि आजम की शर्त थी कि अखिलेश उनकी देहरी पर पहुंचकर नाक रगड़ें और अखिलेश रामपुर पहुंच गए। यह दिखाता है कि सपा में अब भी आजम की स्थिति मजबूत है।

''आजम की नाराजगी की वजह से सपा को नुकसान हुआ''
ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम की नाराजगी की वजह से पहले ही सपा को नुकसान हुआ है। जब आजम गिरफ्तार थे, तब रामपुर की सीट सपा से छूट गई थी। उस वक्त अखिलेश चुप थे, लेकिन अब वोट बैंक बचाने के लिए आजम से मिलने गए हैं। उन्होंने बताया कि आजम ने बसपा या कांग्रेस में जाने की अफवाहें अभी तक खारिज नहीं की हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static