अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन पूजन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 07:20 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने  भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन पूजन किए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी नफरत की राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा भाईचारे और राजनीतिक सौहार्द की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस रास्ते पर चल रही है वह रास्ता जनता के सपनों को जोड़ता है। भाजपा लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है ना कि जोड़ने का काम करती है।

PunjabKesari

जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही सरकार: अखिलेश
 प्रदेश में पड़ रही जीएसटी की छापेमारी के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।  व्यापारी का भरोसा सरकार से उठ गया तो भाजपा शून्य पर आ जाएगी। हाल ही में हुए उपचुनाव में जीत पर अखिलेश ने कहा कि सरकार के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। युवा, व्यापारी, आम जनता महंगाई से परेशान है जिसका नतीजा खतौली मैनपुरी में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने , कुछ लोगों को अमीर बनाना चाहती है।

PunjabKesari

 विकास के काम से हटकर सरकार दूसरे को लड़ाने का काम कर रही भाजपा
उन्होंने कहा कि यमुना जी को साफ करने के लिए इतने पैसे खर्च किए गए उसके बावजूद भी अभी तक यमुना का शुद्धिकरण नहीं हुआ। अखिलेश ने कहा कि साफ सफाई के नाम पर  इतना पैसा खर्च किया गया लेकिन स्वच्छता दिखाई नहीं पड़ता है हर जगह पर कूड़े का ढ़ेर लगा हुआ है।  उन्होंने कहा कि सरकार काम नहीं कर रही सरकार एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है।  विकास के काम से हटकर सरकार विपक्ष को ईडी से डरा रही है जबकि जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को डरा रही है। उन्होंने कहा धरती पर हमेशा बुराई रही है लेकिन उसका एक दिन अंत हुआ। वहीं शिवपाल को लेकर उन्होंने एक बार फिर जवाब दिया कि चाचा हमारे साथ हैं। उन्हें जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static