कन्नौज में अखिलेश यादव की बड़ी जीत, BJP प्रत्याशी सुब्रत पाठक को हराया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 05:58 PM (IST)

Kannauj Lok Sabha Result: उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। अखिलेश यादव को 640207 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 470131 वोट मिले हैं। वहीं, बसपा प्रत्याशी इमरान जफ़र ने महज 81471 वोट हासिल किए हैं।

अखिलेश यादव ने 170076 वोटों से सुब्रत पाठक को हराया

          प्रत्याशी                 वोट
अखिलेश यादव (SP)  640207   (जीते)
सुब्रत पाठक (BJP)    470131    (हारे)
इमरान जफ़र (BSP)  81471      (हारे)

बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट पर 60.89 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले 2019 के चुनाव में 60.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव को हरा दिया था। जहां बीजेपी प्रत्याशी को 5,63,087 वोट मिले थे, वहीं डिंपल यादव 5,50,734 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। इस चुनाव में कन्नौज लोकसभा सीट पर करीब 60 फीसदी मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें.....
वाराणसी में नरेंद्र मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, कन्नौज से अखिलेश यादव ने दर्ज की बड़ी जीत

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर की जा रही है। पिछले दो चुनावों में यहां की जनता ने भाजपा का साथ दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में देखना होगा कि जनता किसके साथ देती है। उत्तर प्रदेश में मतगणना शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पोस्ट बैलेट से गणना शुरू हुई। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम से गणना शुरू हुई। एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को लाभ होने की संभावना जताए जाने के बाद विपक्षी दलों सपा-कांग्रेस ने मतगणना के लिए कमर कस ली है। विपक्षी दलों द्वारा एग्जिट पोल को नकार देने के बाद भाजपा ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा वर्ष 2019 का इतिहास दोहराएगी या फिर सपा-कांग्रेस गठबंधन बाजी मारेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static