अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2020 - 06:31 PM (IST)

इटावाः  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार यादव लखनऊ से पत्नी और बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव सैफई रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए आज दोपहर बाद यहां पहुंचे। हालांकि उनके परिवार के सदस्यों ने आम लोगों से मिलने से परहेज जरूर किया। वहीं सोमवार को रक्षा बंधन पर्व पर एक साथ रहेंगे।

उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। उन्होंने कोरोना के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं को घरों पर रहकर ही रक्षाबंधन मनाने की अपील की।

गौरतलब है कि नेताजी (मुलायम सिंह ) का परिवार हर पर्व गांव में ही आकर अपनों के बीच मनाता है ,लेकिन इस बार कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगेगी क्योंकि उन्होंने कोरोना के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं को घरों पर रहकर ही रक्षाबंधन मनाने की अपील की और सभी को बधाई शुभकामनाएं दी।   

 

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Related News

static