Akshara Singh News: बागेश्वर बाबा की शरण में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, सुरीली आवाज में सुनाया गाना

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 04:10 PM (IST)

Akshara Singh News: पिछले कुछ दिनों से बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री बिहार के पटना में दरबार लगाए हुए हैं। लाखों की संख्या में लोग दरबार में पहुंच रहे हैं। वहीं जानी हस्तियां में भी बाबा बागेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंची। इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की है। बाबा के दरबार में अक्षरा सिंह कई अन्य लोगों के साथ बैठी नज़र आईं। इस दौरान उन्होंने बाबा बागेश्वर को भजन भी गाकर सुनाया। अक्षरा के भजन को धीरेंद्र शास्त्री बड़े मन से सुनते नज़र आए।

पूरी वीडियो देखने के लिए यहां करें Click

इसका वीडियो अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जिनको दुनिया सुनने के लिए बेताब है, उन्होंने मुझे सुन लिया, बहुत बड़ी बात है। इसके साथ उन्होंने जय सीता राम का हैशटैग लगाया और लिखा, “बागेश्वर बाबा की जय।
PunjabKesari
अक्षरा ने बाबा को सुनाया गाना 
बता दें कि अक्षरा सिंह मंगलवार को पटना के पनाश होटल में बागेश्वर धाम से मिलीं। उस वक्त अभिनेत्री के साथ उनके पिता विपिन सिंह भी मौजूद थे। अक्षरा सिंह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी गायिका भी हैं। उनके गीतों के भी फैंस दीवाने हैं। उन्होंने वहां पर एक गीत भी गाकर भी सुनाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद रहे। पटना में चल रहे दरबार में हनुमंत कथा का आज चौथा दिन है। बताया जा रहा है कि इसके बाद बाबा का दरबार गया में भी लगेगा।
PunjabKesari
दिव्य दरबार में भक्तों का दुखड़ा सुन रहे हैं धीरेंद्र शास्त्री
बिहार में बाबा बागेश्वर के दरबार में शामिल होने के लिए दूर दराज से लोग आ रहे हैं। बिहार में बाबा ने जबरदस्त मजमा लगा दिया है। बिहारी अंदाज में कहें तो गर्दा उड़ा दिया है। भौकाल काट दिया है। अब बाबा अर्जी भी ले रहे हैं और पर्ची भी निकाल रहे हैं। बाबा बागेश्वर अपने दिव्य दरबार में भक्तों का दुखड़ा सुन रहे हैं। उनके समाधान-निदान भी बता रहे हैं। पहले दौरा बीच में ही छोड़कर लौट जाने वाले थे, लेकिन अब अर्जी-पर्ची की पारी खेल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static