AMU परिसर में फिर उठी मंदिर बनाने की मांग, BJP युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने VC को लिखा पत्र

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 09:40 AM (IST)

अलीगढ़(उप्र): अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एक बार फिर से मंदिर बनाने की मांग उठी है। अबकी बार यह मांग भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने उठाई है। भाजपा युवा मोर्चा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति पत्र लिखा है जिसमें मंदिर बनाने की मांग की गई है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी का कहना है कि हम एएमयू वीसी को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दे रहे हैं, इसके बाद हम 'मूर्ति स्थापना' के लिए अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे।

जानकारी मुताबिक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मंदिर बनाने की मांग को लेकर पिछले काफी दिनों से आए दिन बयानबाजी होती आ रही है। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम भी इस बारे में बयान दे चुके हैं। गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को पत्र लिखा है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static