Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर हादसे में घायल सभी सात श्रद्धालु स्वस्थ, 5 को अस्पताल से मिली छुट्टी

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 10:38 PM (IST)

मथुरा: कान्हा नगरी मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार रात मंगला दर्शन के समय बांके बिहारी मन्दिर में भगदड़ के शिकार पांच घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल से छुट्ठी दे दी गयी है।

पुलिस अधीक्षक नगर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने शनिवार को बताया कि मन्दिर की घटना में घायल पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि दो अन्य भी पूरी तरह स्वस्थ हैं हालांकि उन्हे परिजनों के आने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि मृतकों में 55 वर्षीय नोएडा निवासी निर्मला देवी के परिजन उनके शव को अपने साथ ले गए हैं क्योंकि वे उसका पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। वहीं एक अन्य मृतक जबलपुर निवासी रामप्रसाद (65) की बहन के आने का इंतजार हो रहा है। उनके आने के बाद ही शव के पोस्टमार्टम कराने पर निर्णय होगा।

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात बांके बिहारी मंदिर में मंगला दर्शन के दौरान भगदड़ मच गयी थी जिसमें दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मृत्यु हो गयी थी जबकि सात अन्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static