चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए PM मोदी समेत देश के सभी नेताओं ने वैज्ञनिको को दी बधाई, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 12:33 AM (IST)

लखनऊ: चन्द्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए प्रधान मंत्री पीएम मोदी समेत देश के सभी नेताओं ने वैज्ञानिको को बधाई दी है। वहीं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चन्द्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने वैज्ञानिको को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चन्द्रयान-3 के चाँद पर सफल लैण्डिग कराकर भारत का नाम दुनिया भर में रौशन करने के लिए भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। विज्ञान की प्रगति मानव कल्याण के लिए हो यह बहुत जरूरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने भी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
1-भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक किया लैंडिंग
पंजाब केसरी यूपी डेक्स: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम' और रोवर ‘प्रज्ञान' से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है।
2- मंत्री संजय निषाद का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, बोले- लखनऊ पहुंचकर आप सभी को चापूंगा
गोरखपुरः यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अधिकारियों को मोबाइल पर कॉल कर फटकार लगाई। उन्होंने बारिश के बीच मछुआ समाज के लोगों से ताल के पट्टे और सरकारी योजनाओं के मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों के नदारद होने से वे बिफर पड़े। जब उन्हें ये जानकारी मिली कि सरकारी योजनाओं का लाभ उनके समाज के लोगों को नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही अधिकारी भी उनके बीच योजनाओं की जानकारी देने के लिए नहीं आए हैं, तो उन्होंने मोबाइल पर कॉल कर उनकी जमकर क्लास ली। लखनऊ पहुंचकर आप सभी को चापूंगा।
3- 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चन्द्रमा पर उतरा चंद्रयान-3: CM योगी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चंद्रमा पर उतरा चंद्रयान-3। इसके साथ ही सीएम योगी ने एक ट्वीट कर लिखा कि यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है। अभिनंदन!...जय हिंद।
4- कांग्रेस वर्किंग कमेटी में प्रियंका समेत कई नेता शामिल, बृजलाल खाबरी को नहीं मिली जगह
लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पदभार संभालने के करीब 10 महीने बाद रविवार को कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का पुनर्गठन किया जिसमें उनके साथ पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। हालांकि पार्टी शासित किसी राज्य के मुख्यमंत्री को इसमें स्थान नहीं दिया गया है।
5- Chandrayaan landing: चंद्रयान-3 के चारों ओर सुनहरी परत क्यों लगी है? न तो सोना है न ही काग़ज़
Chandrayaan 3: 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा की सतह पर इतिहास बनाने को तैयार है। ये लंबी यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, जिसकी सबसे अहम प्रक्रिया लैंडिंग की है जो बहुत नाज़ुक और जटिल है। इसमें सबसे अहम अंतिम 17 मिनट होंगे। जिन्हें इसको के वैज्ञानिक 17 मिनट्स ऑफ टेरर यानी 17 मिनट का आतंक बता रहे हैं। अगर सबकुछ उम्मीद के मुताबिक रहा तो आज (बुधवार) जैसे ही शाम के 6 बजकर 4 मिनट बजेंगे, भारत का चंद्रयान चांद की सतह पर लैंड करना शुरू करेगा।
6- Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की सफलता के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, मांगी सफल लैंडिंग की दुआ
नोएडा: भारतीय चंद्रयान-03 कुछ ही घंटों बाद चांद की धरती पर लैंड करने जा रहा है। इंडिया अंतरिक्ष में इतिहास रचने से कुछ ही कदम दूर है। चंद्रयान-03 का Lander Module 23 अगस्त शाम 06:04 बजे लैंड करेगा। इस दौरान Pakistan से आई seema Haider ने चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के व्रत रखा है। साथ चंद्रयान- 3 की सफलता के लिए दुआ भी मांगी है।
7- पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, गंगा मैया को लेकर दिया था विवादित बयान
पंजाब केसरी यूपी डेक्स: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी एक कार्यक्रम के दौरान हिन्दुओं को लेकर विवादित बयान दिया है। हिंदुत्वओं की भावनाओं को आहत करने और हिन्दू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने वाले भाषण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस से नफरत फैलाने वाले भाषण के लिए उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी पर IPC की धारा 153,153ए और बी, 295 298 और 505 (सी) के तहत शिकायत दर्ज कराई है। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी को नोटिस भेजकर जवाब मांग सकती है।
8- सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामलाः कोर्ट ने एक को सुनाई उम्रकैद की सजा, ठोंका जुर्माना
रेली: छह साल पहले श्रमिक महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी सीबीगंज ग्राम सरनिया निवासी रिंकू को सत्र परीक्षण में दोषी पाते की थी। हुए स्पेशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट देवाशीष ने आजीवन कारावास सुनाया है। इसके साथ ही 27 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
9- अतीक अहमद के बेटे अली की याचिका पर आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, पेशी के दौरान हत्या की आशंका
Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अली अहमद ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिस पर कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर आशंका के आधार पर की गई सुरक्षा की मांग को लेकर बेहतर हलफनामा मांगा था। कोर्ट ने कहा था कि काल्पनिक आधार पर कोर्ट से सुरक्षा के आदेश नहीं मिल सकते।
10- Chandrayaan-3: स्कूली बच्चे पुलिस लाइन सभागार मऊ में लाइव देखेंगे चंद्रयान-3 की लैंडिंग
मऊ: चंद्रयान-03 की लैंडिंग को लेकर जहां समूचा देश उत्साहित है, वहीं उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने स्कूली बच्चों को लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए पुलिस लाइन सभागार में प्रोजेक्टर की व्यवस्था करवाते हुए आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर अंतरिक्ष से संबंधित एक स्पेस क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।