‘भाजपा में सब बलात्कारी... अधिकतर नेताओं के अश्लील वीडियो आ रहे हैं’, अजय राय बोले- बनारस में मंदिर तोड़े अब वृन्दावन को बर्बाद करने पर तुली

punjabkesari.in Saturday, Jun 07, 2025 - 09:48 PM (IST)

Baghpat News, (विवेक कौशिक): उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को "बलात्कारियों की पार्टी" करार देते हुए कहा कि भाजपा में अधिकतर नेताओं के अश्लील वीडियो आ रहे हैं और पार्टी उन्हें संरक्षण देने का कार्य कर रही है।
PunjabKesari
'भाजपा हिंदू विरोधी...धर्म के नाम पर केवल राजनीति कर रही है'
बागपत में अजय राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि “बीजेपी में सब बलात्कारी हैं। यह बलात्कारियों की पार्टी बन चुकी है। जो पार्टी महिला सुरक्षा की बात करती है, वही अपने ही नेताओं पर लगे गंभीर आरोपों को नजरअंदाज कर रही है।” प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “बनारस में प्राचीन मंदिरों को तोड़ा गया, अब भाजपा वृंदावन को भी बर्बाद करने पर तुली है। यह पार्टी हिंदू विरोधी है और धर्म के नाम पर केवल राजनीति कर रही है।”उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर केवल धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा रही है और लोगों की आस्था के साथ छलावा कर रही है।
PunjabKesari
कांग्रेस एक परिवार है...अजय राय
हाल ही में कांग्रेस में चल रही अंदरूनी चर्चाओं और मनोज यादव प्रकरण पर बोलते हुए अजय राय ने कहा कि “मैं नाराज़ नहीं हूँ। कांग्रेस एक परिवार है, और परिवारों में इस तरह की बातें सामान्य होती हैं।” उन्होंने कहा कि “मनोज यादव और मैं साथ बैठकर बात कर रहे हैं। हम सब एकजुट हैं और पार्टी पूरी मजबूती से आगे बढ़ रही है।” अपने बागपत दौरे के दौरान अजय राय पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यमंत्री कोकब हमीद के आवास पर भी पहुंचे और पार्टी की रणनीति व संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनसमस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static